Breaking News

शतरंज को बढ़ावा देगा सहारा इंडिया परिवार : सहाराश्री

नई दिल्ली। 18वें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में ग्रैंड मास्टर अभिजीत गुप्ता के साथ शतरंज खेलने के बाद हाथ मिलाते सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता एवं चेयरमैन सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा। सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता एवं चेयरमैन सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा ने शतरंज को बढ़ावा देने के लिए शतरंज से जुडऩे की घोषणा की है। सहाराश्री ने कहा कि देश के हरेक माता-पिता अपने बच्चों में शतरंज खेलने के लिए रुचि पैदा करें, ताकि देश पांचवें पायदान से पहले पायदान पर पहुंच सके। बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शुरू हुए 18वें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए सहाराश्री ने कहा कि शतरंज माइंड गेम है। यह खेल दिमाग के अंदर की सोच को जगाता है। मन के साथ तन को भी स्वस्थ रखता है। उन्होंने कहा कि शतरंज में भारत ने विश्व को अनेक खिलाड़ी दिए हैं। अभी भी हम पांचवें नम्बर पर हैं।

No comments