Breaking News

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जन-जागृति रैली एवं विधिक सेवा कार्यक्रम

रायसिंहनगर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मिनी सचिवालय में जन-जागृति अभियान के तहत विधिक साक्षरता शिविर एवं रैली का आयोजन किया गया। रैली को ताल्लुका अध्यक्ष धूकलराम कस्वां, अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्ता उपस्थित थे। रैली की मुख्य विशेषता राष्ट्रीय स्तर एवं राज्य स्तर पर विजेता रही सुमिता वर्मा एवं उनके प्रेरक बलवीर माहीच शारीरिक शिक्षक (रा.उ.मा.वि. संगराना, 23 आरबी) थे। नोडल प्रधानाचार्य सुखदेव सिंह कटौच, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राकेश त्यागी, प्रधानाचार्या अनीता गुंबर एवं महिला बाल विकास विभाग से महिला पर्यवेक्षक राज कुमारी एवं सुरेश धींगड़ा भी उपस्थित थे।
पदमपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर  शुक्रवार को शहर के मुख्य मार्गों पर विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने विशाल रैली निकालकर जन-जन में संदेश पहुंचाया। रैली को तहसील कॉलोनी के खेल मेदान से न्यायाधीश अनामिका सारन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पहले छात्राओं से कहा कि  आप एक सजग प्रहरी बनकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं ने पुरुषों से दो कदम आगे बढ़कर हर क्षेत्र में अपनी अलग  पहचान  कायम की है। बेटी बेटे में फर्क नहीं समझना  चाहिए  रैली न्यायालय, बस  स्टैंड, मेनरोड, नगर पालिका मार्ग, अनारकली बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई पब्लिक पार्क पहुंची।

No comments