Breaking News

सीएए के समर्थन में निकाली रैली

सादुलशहर (एसबीटी)। राष्ट्रहित सर्वोपरि मंच के सान्निध्य में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में शनिवार को यहां रैली का आयोजन किया गया। सुबह यहां गौशाला से शुरू हुई रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई भगतसिंह चौक पर पहुंचकर विसृजित हुई। रैली भाजपा के जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष गुरवीर बराड़, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप खीचड़, जिला परिषद के पूर्व सदस्य डॉ. बृजमोहन सहारण, नगर पालिका अध्यक्ष विशनकुमार जिनागल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामगोपाल धींगड़ा, पार्षद मनीष शर्मा सहित अनेक लोग शामिल थे। रैली में पैदल चलने वालों के साथ दुपहिया एवं चौपहिया वाहन भी बड़ी संख्या में शामिल थे।


No comments