Breaking News

हिमाचल प्रदेश में कार खाई मेंं गिरी, श्रीगंगानगर लौट रहे पांच जने घायल

- कार में थे तीन लड़कें और दो लड़कियां सवार
- चश्मदीद लोगों ने कहा कार में शराब व बीयर की बोतलें थीं
श्रीगंगानगर। हिमाचल प्रदेश में कालका-शिमला मार्ग पर परवाणु के पास शुक्रवार रात को एक कार चार सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार पांच जने घायल हो गए, इनमें दो लड़कियां शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार मेें सवार लड़के और लड़कियां शिमला से श्रीगंगानगर लौट रहे थे।
घायलों को पिंजौर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें पंचकूला के अस्पताल में रैफर कर दिया गया है लेकिन घायलों के रिश्तेदार उन्हें अन्यत्र ले गए।
कार में सवार दो लड़कियां घायल हो गई जिनका नाम विनयजीत और जस्मीन बताया जा रहा है। कार सवार लड़कों के नाम गगन, रशनूर और अर्शवीर हैं, जिन्हें लोगों ने घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गाड़ी में शराब और बियर की बोतलें भी थीं।
घटना की जानकारी मिलने पर घायलों का चंडीगढ़ से एक रिश्तेदार भी पहुंच गया उन्होंने गाड़ी में से सामान निकाल लिया। घटना स्थल पर पिंजौर थाना प्रभारी यशदीप भी पहुंचे। पुलिस के अनुसार शिमला की ओर से पंचकूला की ओर जा रही इनोवा गाड़ी बिटना के पास खाई में गिर गई। करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी में 5 लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद पिंजौर निवासी रुपिंदर ने बताया कि गाड़ी काफी स्पीड से शिमला की ओर से आ रही थी, जो अचानक खाई में गिर गई। उन्होंने उसी समय इसकी जानकारी पिंजौर थाने में दी। गाड़ी में सवार परवाणु टीटीआर से वापिस श्रीगंगानगर राजस्थान जा रहे थे।


No comments