Breaking News

नशे की हजारों गोलियां सहित तस्कर गिरफ्तार

- सादुलशहर व जैतसर में पुलिस की कार्यवाही
श्रीगंगानगर। सादुलशहर व जैतसर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नशे की हजारों गोलियों सहित तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सादुलशहर पुलिस ने कृष्ण नाम व्यक्ति को नशे की दो हजार गोलियों सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि यह व्यक्ति कई दिनों से नशे की गोलियां सप्लाई कर रहा है। आज जैसे ही यह नशे की गोलियां लेकर निकला तो पुलिस ने इसे तुरंत पकड़ लिया। इसके कब्जे से ड्रोमाजोल की दो हजार गोलियां बरामद हुई हैं। इसके अलावा जैतसर पुलिस ने सरदारगढ़ रोही सड़क पर पांच पीएस के पास रूकैया ऊर्फ कालो पत्नी श्यामा के कब्जे से ट्रोमाजोल की 1100 गोलियां बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह सूरतगढ़ सदर पुलिस ने सरदारगढ़ मोड पर  गुलाब सिंह हेमंत पुरा अमृतसर, सरदुल सिंह पंजाब के कब्जे से 430 ग्राम अफीम व एक किलो 30 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। इन दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


No comments