22 पीएस में लॉटरी से चुना गया उपसरपंच
एक प्रत्याशी को नहीं मिला खुद का भी वोट
रायसिंहनगर। रायसिंहनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 22 पीएस में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने से उपसरपंच का चयन लॉटरी से किया गया। इसमें दिलचस्प बात यह रही कि तीसरे प्रत्याशी को एक भी वोट नहीं मिला। उसका खुद का भी नहीं।
ग्राम पंचायत में नौ पंचों व एक सरपंच सहित कुल दस वोट हैं। गुरुवार सुबह तीन जनों-मलकीतसिंह, रतनसिंह व सुखदेवसिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके बाद हुई वोटिंग में मलकीतसिंह व रतनसिंह को चार-चार वोट मिले। दो वोट निरस्त हो गए जबकि सुखदेवसिंह की झोली खाली रही। यह पता नहीं चल पाया कि सुखदेवसिंह का वोट निरस्त हुआ या उसने किसी और को वोट दे दिया। बराबर वोट मिलने पर लॉटरी निकाली गई। इसमें मलकीतसिंह मुकद्दर के सिकंदर निकले। उन्हें उपसरपंच चुन लिया गया।

No comments