Breaking News

लाठियों से पीट-पीटकर युवक की हत्या

- अवैध सम्बंधों के चलते लड़की के परिजनों ने मौके पर पकड़ा और मार डाला
संगरिया। नाजायज संबंधों के चलते बीती रात एक युवक की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। घटना गांव शाहपीनी में बीती रात हुई।
थाना प्रभारी इन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक शाहपीनी निवासी अमन दीप (22) पुत्र अमरसिंह मजबीसिख था। उन्होंने बताया कि अमनदीप सिंह बीती रात अपने ही गांव में रहने वाली नाबालिगा से मिलने के लिए उसके घर में आया था। रात करीब साढ़े 12 बजे लड़की के दादा ने कमरे में हलचल होने पर अमनदीप सिंह को वहां देख लिया। इस पर लाठियों से अमनदीप सिंह पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बीती रात मौके पर गई थी। पुलिस ने बुरी तरह से घायल अमनदीप सिंह को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। इलाज के दौरान अमनदीप सिंह ने दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की ओर से रिपोर्ट लेकर मुकदमा दर्ज किया जायेगा। फिलहाल मुख्य आरोपी काका सिंह को राउण्डअप कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया जानकारी मिली है कि काका सिंह की पोती व अमनदीप सिंह के बीच दोस्ती थी। बीती रात अमनदीप ङ्क्षसह, लड़की के घर आया हुआ था। इसी दौरान काका सिंह ने देख लिया और वारदात कर  दी। घटना में परिवार के अन्य लोगों की संलिप्तता के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है।


No comments