Breaking News

भाजपा आज शाम कर सकती है श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष की घोषणा

- प्रदेश नेतृत्व ने लगभग तय कर लिया है नए जिलाध्यक्ष का नाम
श्रीगंगानगर। भाजपा प्रदेश नेतृत्व की ओर से शुक्रवार शाम को श्रीगंगानगर  जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। प्रदेश नेतृत्व की ओर से नए जिलाध्यक्ष के नाम पर लगभग सहमति बन गई है। अब सिर्फ घोषणा बाकी है।
सूत्रों के अनुसार शुक्रवार शाम तक पार्टी की ओर से श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष की घोषणा की जा सकती है। बीते दो दिनों से प्रदेश नेतृत्व की ओर से श्रीगंगानगर सहित सभी जिलों के अध्यक्ष के लिए पार्टी मुख्यालय पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। कई जिलों के अध्यक्ष के नामों पर चर्चा की जा चुकी है। कुछेक नामों पर अभी चर्चा जारी है। संभावना है कि पार्टी की ओर से सभी जिलाध्यक्षों के नाम एक साथ घोषित किए जाएं। पूर्व में पार्टी ने 15 दिसंबर तक जिलाध्यक्षों की घोषणा करने की डेटलाइन तय की थी। श्रीगंगानगर सहित कई जिलों के अध्यक्ष पर सहमति बन गई है जबकि कई जिलों के लिए अभी विचार-विमर्श जारी है। अगर एक-दो दिन में सभी जिलों के नाम फाइनल हो गए तो भाजपा इनकी घोषणा एक साथ करेगी। अगर सभी नाम फाइनल नहीं हो सके तो फिर जिलाध्यक्षों की घोषणा बारी-बारी से की जाएगी।
इस बीच, चर्चा है कि प्रदेश नेतृत्व ने श्रीगंगानगर के नए जिलाध्यक्ष पद के लिए नाम तय कर लिया है। जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी। बेहद संभावना है कि जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर पार्टी इस बार किसी नए चेहरे को ही बिठाएगी। ये भी संयोग है कि अभी तक जिन नामों पर अभी तक प्रदेश नेतृत्व ने चर्चा की है, उनमें सभी नए चेहरे हैं। शार्ट लिस्ट होने के बाद गुरवीरसिंह बराड़, आत्माराम तरड़ और विजेंद्र पूनिया के नाम अंतिम चर्चा में बताए जा रहे हैं। कोई बड़ा उलट-फेर नहीं हुआ तो प्रदेश नेतृत्व द्वारा इनमें से ही किसी एक को श्रीगंगानगर की जिलाध्यक्षी सौंपे जाने की संभावना जताई जा रही है।


No comments