Breaking News

शुगर मिल ने साढ़े बारह हजार क्विंटल गन्ने की पिराई की

- गन्ने की आवक कम, स्पीड घटाई
श्रीगंगानगर। कमीनपुरा के पास स्थित श्रीगंगानगर शुगर मिल का पिराई सत्र रूक-रूक कर जारी है। गत दिवस मिल ने साढे 12 हजार क्विंटल गन्ने की पिराई एक दिन में पूरी कर ली। समाचार लिखे जाने तक मिल गन्ने की पिराई कर रही थी। मिल सूत्रों का कहना है कि गन्ने की आवक कम होने की वजह से इसकी स्पीड को घटाना पड़ा है। अभी 5-6 ट्रालियां ही गन्ने से भरी हुई खड़ी हैं। सर्दी बढऩे के कारण आवक कमजोर हुई है। क्योंकि कटाई बड़ी ही धीमी गति से चल रही है। ऐसे में शुगर मिल की स्पीड को घटाना पड़ा है। शुगर मिल प्रशासन व किसानों ने गत दिवस संयुक्त कार्यवाही की। शुगर मिल प्रबंधन ने काश्तकारों से निर्धारित गन्ने की सप्लाई नहीं करने पर सात गन्ना ट्रालियों को सुबह बैन कर दिया। इनमें से 6 ट्रालियों में मिक्स प्रजातियों के गन्ने के अलावा एक ट्राली में बीजू गन्ने की सप्लाई मिल में लाई गई थी। इन ट्रालियों की आगे की पर्चियां भी बंद कर दी गई हैं।


No comments