Breaking News

यह जानकर कांप जाएंगे कि आपने 1.8 डिग्री सेल्सियस में रात गुजारी है

- इस मौसम की सबसे सर्द रात गुजरी
श्रीगंगानगर। यह जानकारी पाते ही कांप जाएंगे कि बुधवार-गुरुवार की रात आपने इस मौसम की सबसे सर्द रात के रूप में गुजारी है। इस रात का तापमान मात्र 1.8 डिग्री सेल्सियस था। इस ठंड में ओस की बंूदें बर्फ में तब्दील हो गईं।
बीती रात को सर्दी अपने पूरे यौवन पर थी। शीतलहर के कारण लोगों का सड़क पर चलना भी मुश्किल हो रहा था। सर्द हवाएं यूं लग रही थी मानो जिस्म को चीरकर निकल रही हों। हालांकि रात को शहर में कोहरे का प्रभाव अपेक्षाकृत कम था, लेकिन ठंडी हवाओं ने मौसम को कश्मीर बनाकर रख दिया था।
गुरुवार को सुबह भी पिछले कई दिनों से पड़ रही तीखी ठंड और कोहरे का सिलसिला जारी रहा। हालांकि सुबह दस बजे तक कोहरे का प्रभाव था और लोगों का मन रजाई से निकलने को नहीं कर रहा था। इसके बाद कोहरा भले ही छंटने लगा था लेकिन बादलवाही के कारण सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पाए थे। दोपहर लगभग एक बजे ही सूर्य ने दर्शन दिए और लोगों को कुछ राहत महसूस हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल लोगों को सर्दी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। कुछ दिन तक मौसम इसी प्रकार ठंडा रहेगा।
प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की सर्दी ने लोगों की दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया है. सीकर के फतेहपुर शेखावाटी  में गुरुवार को तापमापी पारा जमाव बिन्दु से नीचे मानइस 3 डिग्री जा पहुंचा।


No comments