Breaking News

पुरानी रंजिश को लेकर हमला, दो भाई घायल

जैतसर। चक आठ बीजीडी खेत में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर हमला कर दिया गया। हमले में दो भाई घायल हो गये। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने एक महिला की रिपोर्ट पर कई जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार चक आठ बीजीडी निवासी संदीप कौर पत्नी गुरमीत सिंह ने उसके परिवार ने इसी गांव में 5 बीघा कृषि भूमि खरीद रखी है। इसी को लेकर गांव के निवासी जगदेव सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, सुखजीत सिंह वगैरा उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। 22 दिसम्बर को वह और उसके परिवार के सदस्य खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। उसी दौरान करीब दोपहर डेढ़ बजे आरोपी जगदेव सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, सुखजीत सिंह वगैरा आदि खेत में घुस आये तथा झगड़ा करने लगे। आरोपियों ने उसके साथ, उसके पति व जेठ के साथ मारपीट की। झगड़े में मेरे पति गुरमीत सिंह व मेरे जेठ को गंभीर चोटे आई। पति व जेठ को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुकदमें की जांच सहायक पुलिस उपनिरीक्षक हनुमान प्रसाद को सौंपी गई है।


No comments