Breaking News

जहर से युवक की मौत

सूरतगढ़। सदर पुलिस थाना गांव निरवाणा में एक युवक ने कीटनाशक गटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय गुरमुख सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी निरवाणा ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक निगल लिया। परिजनों ने उसे संभाला और सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। सूरतगढ़ से उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सोमवार को इलाज के दौरान गुरमुख सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई सुखदेव सिंह की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है।


No comments