Breaking News

शारीरिक संबंधों के लिए मजबूर करने लगा जेठ

- दूसरी शादी कर ली, पति मानसिक विकलांग निकला
- पीडि़ता की रिपोर्ट पर दम्पती सहित तीन जनों पर मुकदमा
सादुलशहर। पहले पति से तलाक होने के बाद रिश्तेदारों ने दूसरी शादी करवा दी, लेकिन उसे वहां भी सुख नहीं मिला। पति मानसिक विकलांग निकला और ज्येष्ठ उस पर बुरी नियत रखने लगा। पीडि़ता ने अब ज्येष्ठ-जेठानी व शादी करने वाली बिचौलन पर मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि ज्येष्ठ उसे वेश्यावृत्ति करने के लिए मजबूर करने लगा।
पीडि़ता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि पहले पति से उसके नौ वर्ष का बेटा है। कुछ समय पूर्व उसका पति से तलाक हो गया। उसके बहन-जीजा की परिचित गुड्डी पत्नी बलदेव सिंह ने कहाकि उनकी जान पहचान में एक लड़का है। लड़के की पत्नी का निधन हो चुका है। उसके एक बेटा भी है। ऐसे में उससे शादी हो सकती है। रिश्तेदारों ने 30 सितम्बर 2019 को उसकी शादी पुराना मुंडा निवासी मनीष के साथ कर दी। शादी के बाद उसे पता चला कि पति मानसिक विकलांग है। यह बात पीडि़ता ने अपने ज्येष्ठ कृष्ण पुत्र मोहनलाल को बताई, तो उसने खुद के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। ज्येष्ठ कृष्ण व जेठानी पूजा व उसका रिश्ता करवाने वाली गुड्डी पत्नी बलदेव सिंह निवासी साहुवाला ने उससे वेश्यावृत्ति करने के लिए भी दबाव बनाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


No comments