Breaking News

अधेड़ ने किया आत्मदाह, मौत

लालगढ़ जाटान (एसबीटी)। गांव बनवाली में बीती रात एक व्यक्ति ने आत्मदाह कर लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आज दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक 55 वर्षीय बीरबलराम मेघवाल पुत्र श्योपतराम निवासी वार्ड नम्बर 5 बनवाली था। उसके पुत्र हरफूल मेघवाल की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। बीती रात सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मुर्दा घर में रखवा दिया था। आज दोपहर पोस्टमार्टम करवाया गया है। हरफूल मेघवाल ने पुलिस को बताया कि उसका पिता बीरबलराम शराब पीने का आदी था। मानसिक हालत भी ठीक नहीं थी। रविवार की रात करीब आठ बजे बीरबलराम ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और शराब के नशे में चिमनी का केरोसीन खुद पर डाल कर आग लगा दी। पिता की चीखें सुन कर वह मदद को दौड़े। दरवाजा तोड़ा, तो उसके पिता जल चुके थे।
पुलिस ने बताया कि बीरबलराम ने मानसिक परेशानी के चलते आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मौत पर कोई संदेह व्यक्त नहीं किया है।


No comments