Breaking News

सर्दी और इकतीस दिसंबर ने बढ़ाए अंडों के दाम

- प्याज के बाद अब अंडा खाना हुआ महंगा
श्रीगंगानगर। जिले में पड़ रही कड़ाके की सर्दी और 31 दिसंबर ने अंडों के दाम बढ़ा दिए हैं। पिछले दो-तीन दिनों से अंडों की टे्र में 5 से 10 रुपए की बढोतरी हुई है। हालांकि डिमांड को देखते हुए यह कीमत ज्यादा नहीं है।
श्रीगंगानगर में हैप्पी एग स्टोर के संचालक निर्मल डोडा ने बताया कि बीते दो-तीन दिनों से अंडों की ट्रे में 5 रुपए तक की बढोतरी हुई है। 150 रुपए की ट्रे अब 155 रुपए में उपभोक्ताओं को दी जा रही है। उनके अनुसार जिले में पड़ रही कड़ाके की सर्दी और 31 दिसंबर की वजह से दाम थोड़े से बढ़े हैं। सर्दी कम होने के बाद दाम कम हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन दिनों पंजाब के बरनाला से श्रीगंगानगर में अंडों की सप्लाई होती है। जिला मुख्यालय पर पांच-छह कारोबारी हैं। सभी के दाम एक समान होते हैं। हालांकि कई जगहों पर अंडों की एक ट्रे के दाम 160 रुपए तक भी लिए जा रहे हैं।
इस बीच, देश के कई राज्यों में पोल्ट्री इंडस्ट्री की लागत बढऩे से अंडे की कीमतों में तेजी आई है। दरअसल पॉल्ट्री फीड में मक्के का अहम रोल होता है। इसके दानों को इस्तेमाल किया जाता है। पिछले एक महीने में मक्के के दाम 20 फीसदी से ज्यादा बढ़े हैं। कारोबारियों का कहना है कि भारी बारिश और बाढ़ के चलते खरीफ फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, मानसून के लंबा खिचने से रबी की बुवाई भी लेट हो गई है। इसीलिए दलहन, तिलहन और सब्जियों की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है। कारोबारियों का कहना है कि मक्के के दाम अभी काबू में आने की उम्मीद नहीं है। क्योंकि मक्का की फसल पर फॉल आर्मी वर्म नामक नए कीट का हमला हुआ है। इससे फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इस साल 7 लाख हैक्टेयर से ज्यादा मक्के की फसल को बरबाद हो गई है।
महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी इससे फसल को बड़ा नुकसान हुआ है। कर्नाटक में 2,63 लाख हैक्टेयर फसल बर्बाद हुई है। वहीं, महाराष्ट में 232 लाख हैक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है। पिछले दो महीने में मक्के की कीमतें 1700 रुपये प्रति क्ंिवटल से बढ़कर 2000 रुपये प्रति क्ंिवटल हो गईं। यानी 17.64 फीसदी दाम बढ़ गए है।


No comments