Breaking News

श्रीगंगानगर के अश्विनी अरोड़ा 50+विश्व कप में खेलेंगे क्रिकेट

- दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में होगा विश्व कप
श्रीगंगानगर। भारतीय क्रिकेट टीम 50 साल से अधिक उम्र के विश्व कप में हिस्सा लेगी। इस टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल 11 से 24 मार्च के बीच दक्षिण अफ्रीका केपटाउन में किया जाएगा। टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम (50+ टीम इंडिया) की घोषणा कर दी गई है। इसमें श्रीगंगानगर निवासी अश्विनी अरोड़ा को शामिल किया गया है।
अश्विनी अरोड़ा के भाई सुधीर धूडिय़ा ने बताया कि अश्विनी का बचपन श्रीगंगानगर में ही बीता है। यहीं पर उन्होंने पढ़ाई की। श्रीगंगानगर में वे धूडिय़ा इलेवन का हिस्सा रहे हैं। अश्विनी अरोड़ा जर्मनी की कंपनी डीएचएल एक्सप्रेस में लंबे अरसे तक इंग्लैण्ड में कार्यरत रहे। कुछ समय पहले उन्होंने कंपनी से स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली है।
अश्विनी अरोड़ा को जिस 16 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल किया गया है, उसकी कप्तानी शैलेंद्र सिंह को सौंपी गई है। वेस्टइंडीज, नामीबिया और जिम्बाब्वे इस टूर्नामेंट में डेब्यू कर रहे हैं।
भारत को इस आयोजन में ए-डिविजिन में पाकिस्तान, इंग्लैंड और मेजबान दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है। डिविजन बी में ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमे हैं। भारत अपना पहला मैच इंग्लैंड के साथ 11 मार्च को खेलेगा। इस टूर्नामेंट के लिए इकबाल खान को भारतीय टीम का उप कप्तान चुना गया है। बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने इस टीम के खिलाडिय़ों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
पहला 50 ओवर विश्व कप 2018 में सिडनी में खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बनकर उभरा था। यह टूर्नामेंट आईसीसी से मान्यता प्राप्त नहीं है। इंडिया ओवर फिफ्टीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय रॉय ने टीम की घोषणा के बाद कहा कि हर खिलाड़ी विश्व कप में खेलने को बेताब है। उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
कपिल देव भी उत्साहित
1983 में भारत को विश्च चैंपियन बनाने वाले कप्तान कपिल देव भी इस टूर्नामेंट को लेकर खासे उत्साहित हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले कहा था कि 'यह एक खूबसूरत पल है।Ó
भारतीय टीम में ये हैं शामिल
 शैलेंद्र सिंह (कप्तान), इकबाल खान, मयंक खंडवाला, पारक अनंत, तुषार झावेरी, अश्विनी अरोड़ा, प्रीतिंदर सिंह, आदिल छागला, पीजी सुंदर, प्रदीप पटेल, वरिंदर भूम्बला, थॉमस जॉर्ज, संजय बेरी, दीपक चड्ढा, दिलीप चव्हाण, श्रीकांत सत्य।


No comments