Breaking News

चुनाव परिणाम के बाद नेताओं ने किया बोर्ड बनाने का दावा

श्रीगंगानगर। नगर परिषद चुनाव के परिणाम आने के बाद कांग्रेस-भाजपा के नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी का बोर्ड बनाने का दावा किया। मंगलवार सुबह घोषित हुए चुनाव परिणाम के तहत श्रीगंगानगर नगर परिषद के 65 वार्डांे में से 24 में भाजपा और 19 में कांग्रेस उम्मीदवार विजयी रहे। 22 वार्डांे में निर्दलीय जीतने में कामयाब रहे। परिणाम के बाद श्रीगंगानगर नगर परिषद में पार्टी का बोर्ड बनाने के लिए कांग्रेस-भाजपा के नेता सक्रिय हो गए।
जनता का फैसला स्वीकार है। श्रीगंगानगर की जनता ने मतदान कर अपना काम कर दिया है, अब नवनिर्वाचित पार्षदों की जिम्मेदारी है। उनका फैसला शहर के आगामी पांच वर्षांे का विकास तय करेगा, इसलिए अच्छे को चुनें।
-राजकुमार गौड़, विधायक श्रीगंगानगर
जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया, इसलिए चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार जीते हैं। जहां तक बोर्ड बनाने की बात है, श्रीगंगानगर नगर परिषद में बोर्ड कांग्रेस का ही बनेगा।
पार्टी नेता इसके लिए
प्रयासरत हैं।
-संतोष सहारण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष
श्रीगंगानगर नगर परिषद चुनाव में परिणाम पार्टी के अपेक्षा अनुरूप आए हैं। टिकट वितरण भी सही था, इसलिए जनता ने पार्टी उम्मीदवारों पर भरोसा जताते हुए उन्हें काम करने का अवसर दिया है। बोर्ड हमी बनाएंगे।
-हरिसिंह कामरा, भाजपा जिलाध्यक्ष
श्रीगंगानगर नगर परिषद चुनाव में मतदान के जरिए जनता ने सही निर्णय दिया है। भाजपा के उम्मीदवार पर्याप्त संख्या में विजयी हुए हैं। नगर परिषद में बोर्ड भाजपा का ही बनेगा। कुछ निर्वाचित निर्दलीय पार्षद भी सम्पर्क में हैं।
संजय महिपाल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा
चुनाव के बाद भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए निश्चित रूप से नगर परिषद में बोर्ड इसी का बनेगा। बहुमत भी पार्टी के पक्ष में है। जो निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं, उनमें भी पार्टी समर्थित हैं। बोर्ड भाजपा का ही बनेगा।
-महेश पेड़ीवाल, भाजपा नेता


No comments