Breaking News

पड़ोसियों में खूनी संघर्ष, कई घायल

श्रीगंगानगर। पुरानी आबादी के वार्ड नम्बर 12 सुखवंत सिनेमा के निकट  मकान के अतिक्रमण को लेकर पड़ौसियों में खूनी संघर्ष हो गया। झगड़े में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर परस्पर मुकदमे दर्ज किए हैं।
पुलिस के अनुसार जिला अस्पताल में भर्ती निर्मला नाथ पत्नी सुभाष योगी ने पर्चा बयान दिया कि 14 नवम्बर की शाम करीब सात बजे उसका पति घर आ रहा था। इस दौरान घर के बाहर खड़े पड़ौसी राजकुमार, राजकुमार का भतीजा लीलाधर व अन्य ने मेरे पति सुभाष योगी के साथ मारपीट की। शोर शराबा सुन कर उसके सास-ससुर बाहर आये और पति सुभाष को बचाया। आरोपियों ने उसके सास-ससुर के साथ भी मारपीट की।
इस घटना को लेकर परस्पर मुकदमा दर्ज करवाते हुए राजकुमार पुत्र दीप ङ्क्षसह निवासी सुखवंत सिनेमा के नजदीक ने रिपोर्ट दी कि पड़ौसी सुभाष नाथ, महावीर नाथ, रामी देवी, निर्मला देवी व अन्य ने लोहे की रॉड से उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने बताया कि राजकुमार भी अस्पताल में भर्ती है। दोनों मुकदमों की जांच एएसआई महेन्द्र सिंह को सौंपी गई है।


No comments