Breaking News

युवक पर कातिलाना हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार

- आरोपियों का रिमांड लेगी पुलिस द्य कॉलेज समय की थी रंजिश
श्रीगंगानगर। सदर पुलिस ने एक युवक पर जानलेवा हमला करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड मांगा जा रहा है।
जांच अधिकारी एसआई अल्का बिश्रोई ने बताया कि 22 अक्टूबर को नेहरानगर में विवेक शर्मा पर लाठियों से हमला कर दिया गया था। विवेक के पर्चा बयान पर कई युवकों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मुुकदमा दर्ज किया गया।
दोनों पक्षों में कॉलेज की पढ़ाई के दौरान बोलचाल हो गई थी। तभी से रंजिश चली आ रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि विवेक शर्मा की हत्या का प्रयास करने के आरोप में सुरज वाल्मीकि पुत्र विजय निवासी बापूनगर, आकाश धाणक पुत्र ईश्वरचंद धाणक, रवि धाणक पुत्र अशोक धाणक, अभिषेक पुत्र सुशील धाणक तीनों निवासी इन्द्रा कॉलोनी श्रीगंगानगर को गिरफ्तार किया गया है।
घटना के बारे में पूछताछ करने के लिए आरोपियों को अदालत मेें पेश करके रिमांड पर लिया जा रहा है।


No comments