Breaking News

छात्रा ने नहर में डूब कर आत्महत्या की

श्रीगंगानगर। लालगढ़ इलाके में रहने वाली एक छात्रा ने नहर में डूब कर आत्महत्या कर ली। घमूड़वाली पुलिस ने नहर से शव बरामद किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस के अनुसार मृतका 16 वर्षीय मनीषा जाट पुत्री मदनलाल निवासी अपना नगर कॉलोनी लालगढ़ थी। उसके पिता मदनलाल जाट की सूचना पर मर्ग दर्ज की गई है। मदनलाल ने बताया कि 28 अक्टूबर को वह किसी के घर गया था। वहां से उसने पुत्री मनीषा को फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। वह घर आया, तो मनीषा घर नहीं थी। आसपास पता किया, तो जानकारी मिली कि मनीषा मोटरसाइकिल पर बैठ कर कहीं चली गई। वह अपने स्तर पर मनीषा की तलाश करता रहा। इसी दौरान नाथावाली के निकट नहर किनारे मनीषा की चुन्नी व चप्पलें मिली। इससे आशंका हुई कि मनीषा नहर में कूद गई। वह नहर में मनीषा की तलाश करते रहे। गुरूवार को जीवनदेसर हैड में एक लड़की की लाश अटकी होने सूचना मिली। इस पर वह मौके पर पहुंचा, तो शव उसकी पुत्री का ही था।
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद गुरूवार को ही शव परिजनों को सौंप दिया था। मनीषा कक्षा 9 वीं की छात्रा थी। आत्महत्या के कारण अज्ञात बताए जाते हैं।


No comments