Breaking News

शादी समारोह में फायरिंग, पूर्व सरपंच की मौत, दो की हालत गंभीर

- शादी में आमना-सामना हो गया था दुश्मनों का
श्रीगंगानगर/अबोहर। पड़ौसी राज्य पंजाब के सरवर खुईयां कस्बे में एक मैरिज पैलेस में चल रहे विवाह समारोह में फायङ्क्षरग होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो जने गंभीर रूप से घायल हो गये। तीनों को श्रीगंगानगर स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया था, यहां डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। दोनों पक्ष इस शादी में आये हुए थे। यहां आमना-सामना होने पर एक पक्ष ने गोली चला कर खूनी तांडव मचा दिया। मृतक पूर्व सरपंच था।
पुलिस कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सरवर खुईयां के एके रिसोर्ट में आज शादी समारोह चल रहा था। शादी में आने वाले मेहमान व रिश्तेदार डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान वहां दो पक्ष आमने-सामने हो गये। दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। एक पक्ष ने पूर्व सरपंच 60 वर्षीय महेन्द्र बिश्रोई पुत्र राजाराम बिश्रोई निवासी हरीपुरा, 49 वर्षीय भरतलाल पुत्र पृथ्वीराज निवासी हरीपुरा व 42 वर्षीय नीरज पुत्र राममूर्ति पर पिस्तोल से फायरिंग कर दी। अंधाधुंध फायरिंग में बुरी तरह से घायल महेन्द्र बिश्रोई ने दम तोड़ दिया, जबकि भरतलाल व नीरज गंभीर रूप से घायल हो गये। शादी समारोह में फायरिंग से खून-खराबा करने के बाद आरोपी अपने वाहन से फरार हो गया। समारोह में अफरा-तफरी मच गई। एक परिवार के युवक की आज रात को इसी पैलेस में शादी होनी है। आज दिन में पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में दोनों पक्ष आमंत्रित थे। फायरिंग में घायल तीनों को निजी वाहनों से श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में लाया गया। घायल महेन्द्र बिश्रोई ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर सरवर खुईयां पुलिस थाना प्रभारी परमजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज करने आये।
समाचार लिखे जाने तक पंजाब पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही थी।

No comments