Breaking News

बसंत विहार में हुई चोरी का खुलासा, पे्रमी जोड़ा गिरफ्तार

- युवक ने चोरी के माल से पे्रमिका को घर का सामान दिलवाया
श्रीगंगानगर। सदर पुलिस थाना क्षेत्र में बसंत विहार में पिछले दिनों हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी करने के आरोप में जिस युवक-युवती को दबोचा है, वह पे्रमी जोड़ा है। पे्रमी ने चोरी के माल से अपनी पे्रमिका को घरेलू जरूरत का सामान दिलवा दिया। पुलिस ने दोनों के कब्जा से चोरी का सोना-चांदी बरामद कर लिया है। दोपहर बाद दोनों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा।
थाना प्रभारी राजेश सिहाग ने बताया कि विगत एक अक्टूबर को बसंत विहार में दलीप पासवान के घर चोरी हो गई थी। दलीप की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच एएसआई मोहर सिंह को सौंपी गई। दलीप पासवान के घर से करीब सात-आठ तोला सोना, आधा किलो चांदी व करीब एक लाख रुपए की नगदी चोरी हुई थी।
जांच अधिकारी एएसआई मोहर सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद कुछ सुराग हाथ लगे। इस पर पुलिस ने चोरों की पहचान करते हुए 36 वर्षीय सुनील पुत्र रामशरण यादव निवासी मीरपुर डीगन पट्टी पुलिस थाना कोतवाली जिला कनौज उत्तर प्रदेश व पदमपुर तहसील के गांव 4 जेजे निवासी राजकी पत्नी लालचंद नायक को गिरफ्तार कर लिया। राजकी नायक वर्तमान में सुनील यादव के गांव में उसके साथ ही रह रही थी। पूछताछ में सामने आया कि सुनील यादव कुछ समय पूर्व बसंत विहार में किराये के मकान में रहता था। उसके राजकी नायक से करीब चार वर्ष से पे्रम संबंध हैं। सुनील यादव ने दलीप पासवान के सुने मकान में चोकी वारदात को अंजाम देने के लिए पे्रमिका राजकी नायक को भी साथ ले लिया। दोनों ने मकान से सोना, चांदी व नगदी चुरा ली और यूपी में अपने गांव चले गये। चोरी की वारदात एक अक्टूबर को हुई थी।
एएसआई के अनुसार सुनील यादव ने अपनी पे्रमिका को घरेलू सामान के रूप में बर्तन, बैड, फ्रीज, कपड़े दिलवाये। चोरी के जेवरात भी राजकी नायक को पहनने के लिए दे दिए। दोनों साथ रहते थे। इन दोनो के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने यूपी में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया और चोरी का सोना-चांदी बरामद कर लिया। दोनों ने नगदी को खर्च कर दिया था। अब दोनों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा।


No comments