Breaking News

सूरतगढ़ में दो पार्षदों ने किया चुनाव का बहिष्कार

- दोपहर बाद आएगा रिजल्ट
- कांग्रेस के ओम कालवा का सभापति बनना तय
श्रीगंगानगर। जिले की सूरतगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के दो पार्षदों ने मतदान का बहिष्कार किया। यहां कांग्रेस के ओम कालवा का सभापति बनना तय माना जा रहा है।
 नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार दोपहर तक मतदान जारी था। कुल 45 में से 43 पार्षदों मतदान कर चुके हैं। 2 पार्षद अभी तक मतदान करने के लिए नहीं पहुंचे हैं। मतदान के बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
उपखंड अधिकारी मनोजकुमार मीणा ने बताया कि दो पार्षदों परमेश्वर देवी एवं मदन के मतदान करने का इंतजार है। दो बजे तक मतदान करने का समय निर्धारित है। इसके बाद मतगणना की जाएगी। मतगणना के तुरंत बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी ओम कालवा का अध्यक्ष बनना तय हो गया है। यहां कांग्रेस के पास कुल 45 में से 22 पार्षद सिंबल पर जीते हुए हैं।


No comments