Breaking News

श्रीगंगानगर जिले में सरकारी कर्मचारियों को 'दिवाली गिफ्टÓ का इंतजार

- उम्मीद : सरकार आज शाम तक कर सकती है डीए में वृद्धि की घोषणा
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले में सरकारी कर्मचारियों को बेसब्री से 'दिवाली गिफ्टÓ का इंतजार है। संभावना है कि राज्य सरकार सोमवार शाम तक राज्य कर्मचारियों के लिए दिवाली गिफ्ट यानी डीए में वृद्धि की घोषणा कर सकती है। इस घोषणा का सीधा लाभ श्रीगंगानगर जिले के हजारों कर्मचारियों समेत राज्य के 8 लाख कर्मचारियों और 4 लाख पेंशनर्स को होगा।
कर्मचारी उम्मीद कर रहे हैं कि डीए में बढ़ोतरी की घोषणा राज्य मंत्रिमंडल की करीब 4 महीने बाद आज होने जा रही बैठक के बाद की जा सकती है। जानकारों के अनुसार वित्त विभाग दिवाली से पहले डीए के तोहफे का प्रस्ताव तैयार कर चुका है और अब सीएम गहलोत की हरी झंडी का इंतजार है।
मुख्यमंत्री कार्यालय में आज प्रस्तावित कैबिनेट बैठक के बाद शाम तक दिवाली से पहले डीए दिए जाने के संबंध में आदेश जारी हो सकते हैं।
गहलोत कैबिनेट की बैठक करीब 4 महीने बाद सोमवार को होने जा रही है। इससे पहले लोकसभा चुनाव के बाद 26 जून को बैठक हुई थी। इस लिहाज से इस बैठक में कई अहम मसलों पर सरकार की घोषणा हो सकती है।
बैठक में स्थानीय निकाय चुनाव और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के बाद फैसलों पर मुख्यमंत्री की मुहर लगने वाली है। राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को डीए के साथ स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर भी सरकार बड़ा फैसला ले सकती है।


No comments