Breaking News

घर के पास ही मिली युवक की लाश

- नशा करने का आदी था
श्रीगंगानगर। जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में कृष्णा सिनेमा के निकट आज सुबह एक युवक की लाश बरामद हुई। मृतक का घर भी पास में ही था लेकिन वह अधिक नशा करने के कारण घर तक नहीं पहुंच पाया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
हवलदार महेन्द्र ने बताया कि मृतक की पहचान 31 वर्षीय रिंकू धाणक पुत्र नत्थूराम धाणक निवासी कृष्णा सिनेमा के निकट, वार्ड नम्बर 47 के रूप में हुई। उसके नरेश धाणक की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। नरेश ने बताया कि रिंकू शराब व नशीली गोलियां खाता था। बीती रात वह घर नहीं आया। आज सुबह वह उसकी तलाश करने निकले, तो घर से थोड़ी दूरी पर ही कृष्णा सिनेमा के निकट एक युवक की लाश सड़क पर पड़ी थी। उन्होंने मौके पर जाकर देखा, तो शव रिंकू का था।
आशंका है कि रिंकू ने बीती रात अधिक नशा कर लिया और वह रास्ते में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक गधा-रेहड़ी चलाता था। दिन भर नशे में रहता था। परिजनों ने उसकी मौत पर कोई संदेह व्यक्त नहीं किया है।


No comments