Breaking News

वाह जी वाह...इस बार सुबह रूप चौदस और रात को दीपावली

- एक ही दिन में दो तिथियां होने से महापर्व पर बन रहा यह दुर्लभ संयोग
श्रीगंगानगर। इस बार रूप चौदस और दीपावली पर्व एक ही दिन मनाए जाएंगे। एक ही दिन में दो तिथियां होने से महापर्व पर यह दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस कारण 27 अक्टूबर को सुबह रूप चौदस मनाई जाएगी और शाम को दीपावली महापर्व की धूम रहेगी।
पंडित सत्यपाल पाराशर ने बताया कि चतुदर्शी तिथि 26 अक्टूबर को दोपहर बाद 3.50 बजे आरंभ होगी और अगले दिन 27 अक्टूबर को दोपहर 12.25 बजे तक रहेगी।
चूंकि रूप चौदस सुबह का त्योहार है, लिहाजा यह 27 अक्टूबर को सुबह मनाया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12.26 बजे अमावस्या प्रारंभ होगी और अगले दिन 28 अक्टूबर को सुबह 9.10 बजे तक रहेगी। प्रदोष कालीन अमावस्या रात में होने की वजह से दीपावली महापर्व 27 अक्टूबर की रात को ही मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को सूर्योदय काल तक अमावस्या रहेगी। 28 तारीख की सुबह 9.10 बजे के बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। अगले दिन 29 अक्टूबर को भाई दूज का पर्व मनाई जाएगी।


No comments