Breaking News

युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या की

श्रीगंगानगर (एसबीटी)। जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 47 बापूनगर में बीती रात एक युवक ने अपने घर में फांसी लगा कर जान दे दी। पुलिस ने आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
हवलदार झाबरमल ने बताया कि मृतक 18 वर्षीय कालू वाल्मीकि पुत्र सुनील वाल्मीकि निवासी बापूनगर था। बीती रात कालूराम ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे संभाला, तो वह मृत था। बीती रात पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को जिला अस्पताल के मुर्दा घर में रखवा दिया था।
आज सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पिता सुनील वाल्मीकि की सूचना पर मर्ग दर्ज की गई है। आत्महत्या के कारण अज्ञात बताए जाते हैं। परिजनों ने बताया कि कालूराम नशा करने का आदी था। नशे की हालत में उसने आत्महत्या कर ली।


No comments