Breaking News

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

- खुला बंदी शिविर में बंदी की हत्या का मामला
- दीपावली की रात पार्टी के दौरान हुआ था झगड़ा
जैतसर। खुला बंदी शिविर में साथी बंदी द्वारा कत्ल कर दिए गये बंदी के शव का आज दोपहर पोस्टमार्टम करवाया गया। दीपावली की रात शिविर में शराब की पार्टी के दौरान झगड़ा हुआ था। इसके अगले दिन बंदी ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी दिगपाल सिंह चारण ने बताया कि मृतक बंदी 60 वर्षीय सुखदेव सिंह पुत्र दलीप ङ्क्षसह निवासी बख्तांवाली हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। दीपावली की रात करीब साढ़े 9 बजे सुखदेव सिंह और बंदी कोमल सिंह ढिल निवासी गांव बिजलीपुरा छबड़ा, बारां खुला बंदी शिविर में शराब पी रहे थे। इस दौरान दोनों में झगड़ा हो गया। कोमल ढिल ने लाठी से सुखदेव सिंह के साथ मारपीट की। इससे वह घायल हो गया। रात भर खुला बंदी शिविर में पड़ा रहा। शिविर प्रभारी मुकेश पुत्र गुलजारी ने अगले दिन सुबह मंगलवार को सुखदेव ङ्क्षसह व कोमल ढिल को जिला कारागृह में दाखिल करवा दिया। यहां सुखदेव सिंह ने तबीयत खराब होने की बात कही, तो दोपहर करीब डेढ़ बजे उसे जिला अस्पताल में लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को मारपीट के बाद बंदी की मौत होने के बारे में सूचना मिली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने बंदी शिविर प्रभारी मुकेश की रिपोर्ट पर बंदी सुखदेव सिंह की हत्या करने के आरोप में बंदी कोमल ढिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी बंदी कोमल ढिल अभी जिला कारागृह में बंद है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जायेगी। आरोपी बंदी दुष्कर्म के जुर्म में सजा काट रहा है।

No comments