Breaking News

धानमंडी के व्यापारी के पिता ने खुद को गोली मारी, मौत

- खुद की लाइसेंसी पिस्तौल से दिया घटना को अंजाम
श्रीगंगानगर। नई धानमंडी के एक व्यापारी के पिता ने आज सुबह चूनावढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव महियांवाली में खेत में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक कई दिनों से अवसाद में था।
थाना प्रभारी परमेश्वरलाल सुथार ने बताया कि मृतक 75 वर्षीय अभिमन्यु कासनियां पुत्र रामप्रताप कासनियां निवासी महियांवाली था। परिजनों ने बताया कि अभिमन्यु कई दिनों से बीमार चल रहे थे।
ऐसे में वह अवसाद में थे। आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे अभियन्यु कासनियां अपनी लाईसेंसी पिस्तोल लेकर  घर से निकल गये। वह अपने खेत में गये और पिस्तोल से खुद को गोली मार ली।
उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि दोपहर तक बुजुर्ग के घर नहीं आने पर परिजनों ने तलाश की, तो वह खेत में मृत मिले। उनके शव को जिला अस्पताल में लाया गया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पुत्र कुलदीप कासनियां की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। कुलदीप कासनियां धानमंडी में आढ़त का व्यापार करते हैं।  कासनियां कच्चा आढ़तियां संघ के पूर्व अध्यक्ष हैं। आत्महत्या के कारण अज्ञात हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


No comments