Breaking News

दो घंटे तक गूगल प्ले-स्टोर से गायब रहा व्हॉटसऐप

नई दिल्ली। फेसबुक के स्वामित्व वाला सोशल मैसेजिंग एप व्हॉटसऐप गूगल प्ले-स्टोर से गायब हो गया था। कई यूजर्स ने इसकी शिकायत की थी, हालांकि प्ले-स्टोर पर अब व्हाट्सएप वापस आ गया है।
गूगल प्ले-स्टोर से व्हाट्सएप करीब 2 घंटे तक गायब था। इस दौरान सर्च करने पर सिर्फ व्हाट्सएप बिजनेस एप दिखाई दे रहा था। दरअसल 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे के करीब व्हाट्सएप प्ल-स्टोर से गायब हुआ था। इसके बाद 2 बजे के बाद व्हाट्सएप फिर से वापस आ गया था। इसकी जानकारी एंड्रॉयड पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में दी थी। वहीं व्हाट्सएप को ट्रैक वाले ब्लॉग व्हॉटसऐप ने भी ट्वीट करके व्हाट्सएप के प्ले-स्टोर से गायब होने की पुष्टि की है।

No comments