Breaking News

छोटी सी पदयात्रा से बिगड़ी यातायात व्यवस्था

- मुख्य मार्ग पर वाहन पार्किंग भी बनी समस्या
श्रीगंगानगर। शहर में शुक्रवार को निकली छोटी सी पदयात्रा से ही यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। इससे सुखाडिय़ा सर्किल के पास वाहनों का लम्बा जाम लग गया। आसपास मुख्य मार्ग के किनारे बेतरतीब पार्क किए वाहनों के कारण समस्या और बढ़ गई। ऐसा उस वक्त हुआ जब सुखाडिय़ा सर्कल के पास ड्यूटी करने वाले यातायात पुलिस कर्मी गोपीराम गोयल की बगीची की दीवारके पास मुस्तैद थे। यह जुदा बात है कि उनका ध्यान बिना हेलमेट वालों को रोकने पर रहा।
आम दिनों में जब यातायात व्यवस्था का हाल ऐसा है, तो आने वाले दिनों में दीपावली पर शहर के सभी इलाकों में भीड़ भाड़ रहेगी। ऐसे में यातायात व्यवस्था कैसे संभल पाएगी। यातायात पुलिस को चालान काटने पर जोर देने की बजाए व्यवस्था बनाने की ओर ध्यान देना चाहिए।


No comments