Breaking News

बाइक पशु से टकराई, चालक की मौत

श्रीगंगानगर। मटीलीराठान पुलिस थाना क्षेत्र में गांव 3 के अड्डे के निकट गत दिवस बाइक के आगे पशु आने से घायल व्यक्ति ने दीपावली के दिन दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतक मनीराम पुत्र किरताराम निवासी 13 क्यू था। उसके पुत्र जगतबंधु की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि मनीराम 24 अक्टूबर को बाइक पर सवार होकर अपने गांव आ रहा था। रास्ते में बाइक के आगे पशु आने पर वह दुर्घटना का शिकार हो गया। उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां उसने दम तोड़ दिया।


No comments