घर में मिली वृद्धा की लाश
श्रीगंगानगर (एसबीटी)। सदर पुलिस थाना क्षेत्र के बसंत विहार में अकेली रहने वाली एक वृद्धा की बीती रात मौत हो गई। पुलिस ने आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
एएसआई मोहर सिंह ने बताया कि मृतका 75 वर्षीय शकुन्तला देवी पत्नी स्व. रूमी माली निवासी बसंत विहार थी। उसके पति का निधन हो चुका है। वह कभी बसंत विहार में रहती थी, कभी देवनगर में रहने वाले अपने पुत्र ओमप्रकाश के पास रहती थी। कई दिनों से शकुन्तला देवी बसंत विहार में आई हुई थी। शकुंतला देवी शौचालय के बाहर जमीन पर ओंधे मुंह पड़ी थी। उसके मुंह से खून आया हुआ था। आशंका है कि बीती रात गिरने से उसके सिर में चोट लगी और मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम करवा दिया है। उसके पुत्र ओमप्रकाश निवासी देवनगर पुरानी आबादी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है।

No comments