आवारा पशु के कारण एक और बाइक सवार की मौत
- एक सप्ताह से संघर्ष कर रहा था मौत से
श्रीगंगानगर। आवारा पशु के कारण एक और बाइक सवार की मौत हो गई। घायल एक सप्ताह से निजी अस्पताल में मौत से संघर्ष कर रहा था। आखिरकार बीती रात उसने दम तोड़ दिया। घमूड़वाली पुलिस ने आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
एएसआई भूप सिंह ने बताया कि 11 अक्टूबर को 39 वर्षीय श्यामसुन्दर पुत्र जगराम निवासी 18 पी बाइक पर सवार होकर अपने गांव से घमूड़वाली जा रहा था। सड़क पर अचानक पशु आने से उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। परिजनों ने उसे श्रीगंगानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से उसे दूसरे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उसके सिर का ऑपरेशन भी हुआ, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। निजी अस्पताल में बीती रात श्यामसुन्दर ने दम तोड़ दिया। मृतक के साले श्योमतराम की सूचना पर मर्ग दर्ज की गई है। मृतक मजदूरी करके अपना परिवार चला रहा था। करवा चौथ के दिन उसकी सांसे चल रही थी, लेकिन रात को उसकी सांसे थम गई।
गौरतलब है कि आवारा पशुओं के कारण आम आदमी बेमौत मारा जा रहा है। आवारा पशुओं को पकडऩे के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। बाइक सवार ही हादसे का शिकार होकर अपनी जान गवां रहे हैं।

No comments