Breaking News

13 घंटे 40 मिनट तक व्रत के लिए महिलाएं तैयार

- कल चारों तरफ रहेगी सुहागिनों के पर्व करवा चौथ की धूम
- श्रीगंगानगर में रात 8.30 बजे चांद देखकर खोला जाएगा व्रत
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर में सुहागिनों का पर्व करवा चौथ गुरुवार को श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया जाएगा। महिलाओं ने करवा चौथ की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार करवा चौथ के अवसर पर श्रीगंगानगर की महिलाएं 13 घंटे 40 मिनट तक व्रत रखेंगी। इसके बाद चांद के दर्शन और अघ्र्य देने के बाद व्रत खोला जाएगा।
पंंडित सत्यपाल पाराशर ने बताया कि गुरुवार को चतुर्थी तिथि सुबह 6.50 बजे आरंभ होगी और शुक्रवार को सुबह 7.30 बजे तक रहेगी।
महिलाएं गुरुवार को चतुर्थी तिथि सुबह 6.50 बजे करवा चौथ के व्रत की शुरुआत करेंगी और रात को चांद देखने और उसे अघ्र्य देकर व्रत का समापन करेंगी। इस दिन चांद रात को 8.30 बजे नजर आएगा। इस हिसाब से चांद दिखने तक महिलाओं का व्रत 13 घंटे 40 मिनट लंबा होगा।
इस बार करवा चौथ पर 70 साल बाद रोहिणी नक्षत्र के साथ मंगल का योग बन रहा है। जो शुभ फलदायी है। इस खास योग के बनने से करवा चौथ का त्योहार और भी शुभ फलदायी होगा। यह योग बहुत ही मंगलकारी है। इस दिन व्रत करने से सुहागिनों को व्रत का मनवांछित फल मिलेगा।
यह रहेगा समय : व्रत समय:सुबह 6.50 से रात 8.30 बजे तक, व्रत की अवधि : 13 घंटे 40 मिनट, चांद निकलने का समय: रात 8.30 बजे, चांद को अघ्र्य: रात 8.30 बजे
किस राशि की महिला करवा चौथ पर क्या करें
मेष- मेष राशि की महिलाओं को करवा चौथ पूजा के समय गुलाबी रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा। आप गौरी सुताय नम: इस मंत्र का जाप भी करें।
वृष- वृष राशि की महिलाओं को सिल्वर और लाल रंग का कपड़ा पहनना फलदायी रहेगा और अलंपटाय नम: मन्त्र का जाप करें।
मिथुन-अगर आप मिथुन राशि की हैं तो आपके लिए हरे रंग की साड़ी पहनना शुभ होगा और वर प्रदाय नम: मन्त्र का जाप भी करें। इससे आपका पति के साथ रिश्ता मजबूत बनेगा।
कर्क- कर्क राशि की विवाहिता यदि इस करवा चौथ लाल रंग की साड़ी पहनकर पूजा करती है तो इसका उन्हें विशेष फल अवश्य मिलेगा। इसके अलावा आप पूजा के समय ईशान-पुत्राय नम: का जाप करती रहें।
सिंह- इस राशि की महिलाएं सुनहरे रंग के कपड़े पूजा के समय पहनें और हेरम्बाय नम: मन्त्र का जाप करना बिल्कुल न भूलें।
कन्या-कन्या राशि की महिला को इस दिन नीले रंग के वस्त्र पहनने से लाभ मिलेगा और पूजा के समय कुमार-गुरवे नम: मन्त्र का जाप करें।
तुला-तुला राशि से संबंधित महिलाओं को पीले रंग के वस्त्र को पहनना लाभदायक रहेगा और पूजा के समय लंबकर्णाय नम: मन्त्र का जाप करें।
वृश्चिक-वृश्चिक राशि वाली महिलाओं के लिए गहरे गुलाबी रंग के वस्त्र पहन कर पूजा करना शुभ रहेगा और पूजा के दौरान भीमाय नम: मन्त्र का जाप करें।
धनु-धनु राशि वाली महिलाओं को हल्के जामुनी रंग के वस्त्र पहनना चाहिए और सुमुखा नम: मन्त्र का जाप करें।
मकर-मकर राशि की महिलाओं के लिए ब्लू रंग विशेष फलदायक रहेगा और मेघनादाय नम: मन्त्र का जाप करें।
कुम्भ-कुम्भ राशि की महिलाएं बड़े फूलों वाले रंगीन वस्त्र धारण करें और साथ ही अधनाथय नम: मन्त्र का जाप करें। आपका यह व्रत फलदायक रहेगा।
मीन- मीन राशि की महिला को केसरिया रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए और साथ ही गजवक्त्राय नम: मन्त्र का जाप करना फलदायक रहेगा।


No comments