एक और छात्रा ने की आत्महत्या
श्रीगंगानगर (एसबीटी)। सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 8 ए में अज्ञात कारणों 11 वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। तीन दिन पूर्व श्रीगंगानगर में चहल चौक के निकट बीएससी की छात्रा ने भी फांसी लगा कर जान दे दी थी। छात्राओं द्वारा आत्महत्या करने की घटनाएं बढऩे पर समाज के लिए चिन्ताजनक स्थिति बन गई है।
पुलिस के अनुसार गांव 8 ए छोटी में कुलवंत सिंह रामदासिया की 16 वर्षीय बेटी सुमन ने शुक्रवार दोपहर को अपने घर में चुन्नी से फंदा बना कर आत्महत्या कर ली। उसके माता-पिता मजदूरी करने घर से बाहर गये हुए थे। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में पहुंचाया। वहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतका के पिता कुलवंत सिंह की सूचना पर मर्ग दर्ज की है। कुलवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि सुमन श्रीगंगानगर के मटका चौक स्थित स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा था। वह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। आत्महत्या के कारणों की उन्हें जानकारी नहीं है। आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। किसी भी समस्या या परेशानी होने पर अपेन किसी खास परिजन या दोस्तों से चर्चा कीजिए।

No comments