Breaking News

टैंट लगाते भूमिगत केबल में ठोक दिया सुंबा

- सेतिया कॉलोनी व आसपास के एरिया में विद्युतापूॢत ठप
श्रीगंगानगर। जागरण के लिए टैण्ट लगाते समय विद्युत की भूमिगत केबल में सुंबा ठोक देने से आए फाल्ट के कारण शुक्रवार दोपहर में सेतिया कॉलोनी व आस पास की कॉलोनियों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। इस दौरान फाल्ट तलाशने के लिए भगत सिंह चौक फीडर से अलग- अलग लाइनों को बंद कर जांच की गई।
जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता केएस संधू ने बताया कि आज दोपहर करीब 12 बजे तकनीकी खराबी के कारण सेतिया कॉलोनी एरिया की विद्युत सप्लाई बंद हो गई। तकनीकी टीम ने खराबी दूर करने के लिए रामलीला मैदान, प्रेम नगर व नई धान मण्डी फीडर से सप्लाई बंद कर फाल्ट की तलाश की लेकिन फाल्ट पकड़ में नहीं आया। करीब दो घण्टे तक भूमिगत केबल की पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान सेतिया कॉलोनी में एक जागरण के लिए टैंट लगाते समय सड़क में पाइप के लिए ठोके गए सुंबे से भूमिगत केबल कटने के कारण सप्लाई बाधित होने का पता चला। केबल कटने का पता चलते ही टैंट लगा रहे लोग मौके से गायब हो गए। बाद में डिस्कॉम की टीम ने केबल जोडऩे का काम किया।


No comments