Breaking News

सीएम गहलोत के प्लेन में आई तकनीकी खराबी

- 24 मिनट बाद ही कराना पड़ा लैंड
श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्लेन में गुरूवार को तकनीकी खराबी आ गई। उड़ान के 24 मिनट बाद ही प्लेन को वापस लैंड करवाना पड़ा। गहलोत जयपुर स्टेट हैंगर से आवास के लिए रवाना हो गए। जानकारी के मुताबिक गहलोत के प्लेन से सुबह करीब 10.26 बजे स्टेट हैंगर से महाराष्ट्र के लिए उड़ान भरी। करीब 10.50 बजे प्लेन को वापस स्टेट हैंगर पर लैंड करवाया गया। इसके बाद इंजीनियर्स प्लेन में तकनीकी खराबी की जांच में जुटे हैं। इंजीनियर्स की रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि गहलोत इस प्लेन से महाराष्ट्र के दौरे पर जाएंगे या नहीं।
सूत्रों ने बताया कि यह प्लेन वीटी-एचजेएल था। महाराष्ट्र दौरे के लिए एक निजी कम्पनी से इसे किराए पर लिया था। मुख्यमंत्री के विमान में गड़बड़ी की सूचना पर करई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।


No comments