Breaking News

बेटी से छेड़छाड़ करने से रोका तो पिता पर पंच से हमला

- महिला व पुरानी आबादी थाने में मुकदमे दर्ज
श्रीगंगानगर। कॉलेज से घर लौटते वक्त बेटी से छेड़छाड़ करने वाले युवक को रोका, तो पिता पर लोहे के पंच से हमला कर दिया गया। इस घटना को लेकर महिला पुलिस थाने व पुरानी आबादी पुलिस थाना में बाप-बेटी ने मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुरानी आबादी पुलिस थाना के एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि ढिल्लो कॉलोनी निवासी राजकुमार पुत्र मेहरंचद डाबला ने रिपोर्ट दी कि अम्बिका सिटी निवासी भरत गिरधर उसकी बेटी को कॉलेज से घर आते-जाते वक्त छेड़ता था। बेटी ने इस बारे में उसे बताया। गुरूवार दोपहर को भरत गिरधर हनुमान चौक पर उसे मिल गया। उसने भरत गिरधर से बेटी को छेडऩे के बारे में उलावना दिया तो भरत व उसके एक अन्य साथी ने उस पर हमला कर दिया। लोहे के पंच से उसके मुंह व सिर पर चोटें मारी। वह अस्पताल में भर्ती हुआ, वहां से उसे छुट्टी मिल गई। एएसआई के अनुसार आरोपी भरत गिरधर बुलेट बाइक पर सवार होकर लड़की से कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहा था।
इधर महिला थाना पुलिस ने भी निजी कॉलेज में पढऩे वाली छात्रा की रिपोर्ट पर भरत गिरधर व उसके साथी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पीडि़त युवती ट्यूशन पढ़ती है। उसके साथ ट्यूशन पढऩे वाले युवक का दोस्त भरत गिरधर है। आरोपी युवक कॉलेज व ट्यूशन आने-जाने के दौरान छेड़छाड़ करता था।


No comments