Breaking News

एसोसिएशन सचिव का पुतला फूंक श्रमिकों ने जताया रोष

श्रीगंगानगर। मजूदरी कटौति के विरोध में मंडी श्रमिकों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। श्रमिकोंं ने आज सुबह प्रदर्शन कर दी गंगानगर टे्रडर्स एसोसिएशन के सचिव का पुतला फूंककर रोष जताया।
नई धानमंडी मजदूर संघ के संरक्षक किशोरीलाल सिवान ने बताया कि व्यापारियों ने मनमाने तरीके से कट्टा भराई की राशि बंद कर दी जबकि 25 वर्षांे से मंडी श्रमिकों को मजदूरी मिल रही है। विरोधस्वरूप श्रमिक हड़ताल पर हैं। अब श्रमिक प्रति कट्टा दो की बजाय तीन रुपए मजदूरी देने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को रोषस्वरूप श्रमिकों ने दी गंगानगर टे्रडर्स एसोसिएशन सचिव विनय जिन्दल का पुतला फूंककर रोष जताया। श्रमिकों ने कहा कि मांग नहीं माने जाने तक उनकी हड़ताल और विरोध बरकरार रहेगा। इस बीच, मजदूर संघ की ओर नरमा-कपास की तुलाई में राहत दी गई है।


No comments