Breaking News

सरकार अपने खर्च पर मेधावी स्कूली बच्चों को कराएगी देश का भ्रमण

- शैक्षिक व सांस्कृतिक यात्रा कराने का निर्णय
श्रीगंगानगर। राज्य सरकार अपने खर्च पर सरकारी स्कूलों के मेधावी बच्चों को राज्य और देश का भ्रमण कराएगी। इसे शैक्षिक व सांस्कृतिक यात्रा नाम दिया गया है। इस भारत व राजस्थान दर्शन यात्रा का उद्देश्य बच्चों को देश व प्रदेश की इतिहास, संस्कृति व विरासत को नजदीक से दिखाना है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने एक आदेश जारी कर यात्रा के लिए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
आदेश के अनुसार सरकारी स्कूलों के प्रतिभावान बच्चों को शैक्षिक व सांस्कृतिक यात्रा पर अंतर जिला व अंतर राज्यीय यात्रा पर भेजा जाएगा। इसका फायदा कक्षा 9वीं व 10वीं और 11 व 12वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों को मिलेगा, जिन्होंने पिछली कक्षा में न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस यात्रा का संपूर्ण खर्चा सरकारी स्तर पर वहन किया जाएगा।
शैक्षिक व सांस्कृतिक यात्रा के लिए प्रक्रिया के तहत इच्छुक विद्यार्थियों को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन करना होगा।
प्रत्येक जिले से 20 होनहारों की सूची तैयार की जाएगी। योजना में कक्षा 9वीं व 10वं में पढ़ रहे विद्यार्थियों को राजस्थान दर्शन जबकि कक्षा 11वीं व 12वीं के होनहारों को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण पर भेजा जाएगा। राजस्थान का भ्रमण 5 दिन और भारत दर्शन 10 दिन का होगा। कार्यक्रम के मुताबिक 22 अक्टूबर से 2 नवंबर तक मध्यावधि अवकाश के समय यह शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा।


No comments