Breaking News

गणपति विसर्जन पर पति राज संग जमकर नाचीं शिल्पा, ट्रेडिशनल अवतार में बिखेरे जलवे

10 दिन तक चलने वाला त्योहार यानि गणेश चतुर्थी देश भर में मनाया जाता है। भगवान गणेश के जन्म पर बप्पा की मूर्ति हर कोई अपने घर विराजमान करता है। डेढ़ दिन से लेकर 10 दिनों तक देवता की मेजबानी करते हैं, जिसके बाद मूर्ति को एक जल निकाय में विसर्जित किया जाता है। उनके विसर्जन पर ये माना जाता है कि गणपति बप्पा अपने माता-पिता भगवान शिव और देवी पार्वती के साथ कैलाश पर्वत पर घर लौटते हैं। इस दौरान कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने घर भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित की। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से लेकर जितेंद्र और सोनू सूद तक का नाम शामिल है। शिल्पा शेट्टी की गणेश स्थापना की कई तस्वीरें भी सामने आईं थीं। अब मंगलवार को उन्होंने गणेश विसर्जन किया, जिसकी तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस ने धूमधाम से गणपति को विसर्जित किया। इस दौरान उनका परिवार उनके साथ मौजूद था। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा और बेटे वियान के साथ जमकर डांस किया। शिल्पा की मां सुनंदा शेट्टी और छोटी बहन शमिता शेट्टी भी इस मौके पर नजर आईं। तस्वीरों में शिल्पा पिंक कलर के सूट में खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं राज कुर्ता और जींस पहने हैंडसम लग रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने धूमधाम से गणपति को विसर्जित किया और इस दौरान उनका परिवार उनके साथ मौजूद था। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा और बेटे वियान के साथ जमकर डांस किया। शिल्पा की मां सुनंदा शेट्टी और छोटी बहन शमिता शेट्टी भी इस मौके पर नजर आईं। गणेश विसर्जन के मौके पर शिल्पा पिंक कलर का सूट पहने नजर आईं वहीं उनके पति कुर्ता और जींस पहने दिखे। शिल्पा के बेटा वियान भी व्हाइट कुर्ता और जींस में हमेशा की तरह क्यूट दिखा। शिल्पा और उनके परिवार की तस्वीरें सोशल साइट पर छा गई हैं। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमेंदेखा जा सकता है कि बारिश होने के बावजूद एक्ट्रेस और उनके परिवार के जोश में कोई कमी नहीं आई और उन्होंने पूरी धूमधाम से गणपति विसर्जन किया। बता दें कि बीते दिनों शिल्पा ने एक खास तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में वह पति और बेटे के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में  पीछे गणेश प्रतिमा देखी जा सकती है। तस्वीर को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा था-Óरे गन्नू राजा लौट आए हैं। यह हमारा 10वां साल है। सारी परेशानियां हटाने और कामयाबी दिलाने वाले भगवान। जहां मैं धार्मिक हूं और सभी त्योहार मनाती हूं वहीं मैं अपनी धरती मां के प्रति भी उत्तरदायी हूं और हमने इको फ्रेंडली गणेश मूर्ति के रिवाज को जारी रखा है। गणपति बप्पा मोरेया।Ó काम की बात करें तो शिल्पा 13 साल बाद बॉलीवुड में कम बैक करने जा रही हैं। वह फिल्म निक्कमा में नजर आएंगी। शिल्पा ने फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है। यह फिल्म अगले साल गर्मियों में रिलीज होगी।

No comments