Breaking News

वृद्धा ने आग लगा कर दी जान

सादुलशहर। निकटवर्ती गांव 30 केएसडी चमारखेड़ा में एक बुजुर्ग महिला ने आग लगा कर जान दे दी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। वहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
एसआई राजेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतका 55 वर्षीय चावली देवी पत्नी तुलसाराम थी। उसके पति तुलसाराम ने रिपोर्ट दी कि चावली देवी मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। मंगलवार शाम को उसकी पत्नी ने खुद पर कैरोसीन डाल कर आग लगा ली। वह उसे अस्पताल में लेकर आया, यहां बीती रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


No comments