Breaking News

मंदबुद्धि बुजुर्ग महिला के साथ रेप, पीडि़ता अस्पताल में भर्ती

- बलात्कारी ने ईंट सिर में दे मारी
श्रीगंगानगर। जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में बीती रात एक मंदबुद्धि महिला के साथ रेप हो गया। दुष्कर्मी ने सिर में ईंट से हमला करके उसे घायल कर दिया। पीडि़ता को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला पुलिस थाना ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार पीडि़ता 56 वर्षीय है। आज सुबह वह अपने घर के पास सूने मकान के बाहर नाली में गिरी मिली। उसके सिर पर चोट लगी हुई थी। परिजनों ने उसे संभाला और अस्पताल में भर्ती करवाया। इस बुजुर्ग महिला के बारे में डॉक्टरों ने पुलिस कन्ट्रोल रूम में सूचना दी, इसके बाद जवाहरनगर पुलिस हरकत में आई।
हवलदार महेन्द्र कुमार अस्पताल में पहुंचे, लेकिन मामला दुष्कर्म का होने पर महिला पुलिस थाना को सूचना दे दी। इस पर महिला थाना से एसआई कविता पूनियां अस्पताल में पहुंची और पीडि़ता से बातचीत की। पीडि़ता ने बताया कि वह अल सुबह सैर करने जा रही थी। उसे अज्ञात व्यक्ति पकड़ कर पास ही सूने मकान में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसके सिर में ईंट से चोट मारी। वह अज्ञात व्यक्ति का नाम नहीं जानती, लेकिन सामने आने पर पहचान सकती है।
इधर महिला थाना पुलिस ने बताया कि पीडि़ता के पुत्र की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुत्र ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी मां कुछ मंदबुद्धि है। उसकी मां रोजाना सैर करने जाती है आज सुबह जल्दी घर से निकल गई। पड़ौसी युवक ने उसे बताया कि उसकी मां नाली में गिरी हुई है। वह मौके पर पहुंचा और अस्पताल में भर्ती करवाया। अज्ञात व्यक्ति ने उसकी मां के साथ दुष्कर्म किया है।


No comments