Breaking News

एक बड़ी शिक्षण संस्था का हुआ सौदा!

- लोग करने लगे गुणा भाग
श्रीगंगागनर (एसबीटी)। शहर में एक नामी शिक्षण संस्था का भवन -संसाधनों सहित सौदा होने की चर्चाए सुनाई दे रहीं हैं। इन चर्चाओं में सौदे की रकम व संस्था की हेसीयत का आंकलन भी किया जा रहा है।
अंगे्रजी माध्यम की शिक्षा को बड़ावा देने में अग्रणी इस संस्था का सौदा सवा सौ करोड़ रूपये में होने की चर्चाए हैं। चर्चाओं के अनुसार शराब व्यवसायी ग्रुप द्वारा इस संस्था में रुचि दिखाई गई है। प्रोपर्टी बाजार पर नजर रखने वाले इस चर्चा के आधार पर संस्था की प्रोपर्टी व गुडविल, वहां के विद्यार्थियों की संख्या , फीस व अन्य शुल्क से होने वाली आय, खर्चों, यातायात के संसाधनों को लेकर गुणा भाग कर रहें हैं। इस गुणा भाग का उद्धेश्य संस्था की प्रोपर्टी वेल्यू का पता लगाना बताया जा रहा है। कहा तो यह भी जा रहा है कि इस स्कूल के बारे में इस तरह की चर्चा तो हर साल होती रहती है।


No comments