Breaking News

दिन दिहाड़े महिला पर हमला करके लूटपाट

- कस्बे में लगातार लूट व चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत
श्रीविजयनगर। कस्बे में लूटपाट व चोरी की वारदातों का सिलसिला जारी है। तीसरे दिन लगातार आज दिन दिहाड़े घर में अकेली महिला पर हमला करके लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश और भड़क गया। घायल महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
लूट की घटना आज दोपहर करीब 12 बजे वार्ड नम्बर 19 में रेडीमेड वस्त्रों के व्यापारी विनय कुमार के घर हुई। विनय अपनी दुकान पर गया हुआ था। पीछे घर में उसकी पत्नी अकेली थी। इस दौरान अज्ञात युवक घर में घुस गये और महिला से मारपीट की। अज्ञात हमलावर महिला के जेवरात लूट कर फरार हो गये। महिला का शोर शराबा सुन कर मौहल्लेवासी एकत्रित हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि अभी घायल का प्राथमिक उपचार करवाया जा रहा है।
गौरतलब है कि तीन दिन से लगातार कस्बे में लूटपाट व चोरी की वारदातें हो रही हैं। इससे मौहल्लेवासियों ने पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। मंडीवासी आज आंदोलन की रणनीति बना रहे थे कि वार्ड नम्बर 19 में फिर लूट की वारदात हो गई।


No comments