Breaking News

अंबेडकर में गगनदीप, गोदारा कॉलेज में रेणु अध्यक्ष बनी

- भारी सुरक्षा के बीच छात्र संघ चुनावों की मतगणना पूरी
श्रीगंगानगर। छात्र संघ चुनाव में मतगणना बुधवार को हुई। निर्धारित समय प्रात: 11 बजे मतगणना शुरू होने के आधे घण्टे बाद ही परिणाम आने लगे। विजयी उम्मीदवारों की घोषणा के साथ महाविद्यालयों के बाहर उनके समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। जीतने वालों के समर्थकों ने रंग गुलाल उड़ाकर व पटाखे छोड़कर अपनी खुशी का प्रदर्शन किया। शपथ ग्रहण के बाद विजयी जुलूस भी निकाले गए। मतगणना के दौरान महाविद्यालयों के पास पर्याप्त संख्या में पुलिस व सुरक्षा बल तैनात रहा।
 राधाकृष्णन् कन्या महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर सविता गोदारा चुनी गई हैं। सविता को 200 व उसकी प्रतिद्वन्द्वी दिव्या को 193 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर कांटे के मुकाबले में मोनिका हरजाई एक वोट से जीत गई। मोनिका को 197 व इस पद के लिए चुनाव मैदान में आखिर तक डटी रही सोनम को 196 वोट मिले। इस कॉलेज में महासचिव पद पर किरण खटोड़ व संयुक्त सचिव पद पर पुष्पा देवी निर्विरोध चुनी गई हैं।
आत्मवल्लभ जैन कन्या महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर आकांक्षा गोदारा को 82 मतों से विजयी घोषित किया गया। आकांक्षा को 316 व प्रतिद्वन्द्वी निशा राठौड़ को 234 वोट मिले। यहां उपाध्यक्ष पद पर 86 वोट से रजनी विजयी हुई है। इस पद पर सीधे मुकाबले में पूजा संधू को 228 वोट मिले। महासचिव पद पर सर्वाधिक 296 वोट लेकर वंदना विजयी हुई है। प्रतिद्वन्द्वी सफलता को 247 वोट मिले। यहां संयुक्त सचिव पद पर पूजा प्रजापति का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
सेठ गिरधारीलाल बिहाणी सनातन धर्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्र कल्याण परिषद के चुनाव में गौरव काकडिय़ा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। एकमात्र महासचिव पद के लिए हुए चुनाव में आदित्य खुराना ने बाजी मारी।  महाविद्यालय के प्राचार्य एवं मुख्य निर्वाचन अधीकारी एएस मान ने बताया कि आदित्य खुराना को 460 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वन्द्वी जतिन मदान को 271 मत मिले। संयुक्त सचिव पद पर विश्वास योगी निर्वाचित हुए।
श्रीगुरुनानक गल्र्स पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद  पर मीतू देवी 295 मतों के अन्तर से जीत गई । मीतू को सर्वाधिक 472 व प्रतिद्वंद्वी  पल्लवजीतकौर को 177 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर डिम्पल को  सबसे ज्यादा 460 वोट मिले। प्रतिद्वंद्वी  हरमनदीप कौर 185 वोट लेकर 275 मतों से हार गई। महासचिव पद पर प्रज्ञा तिवाड़ी 252 मतों से विजयी हुई। प्रज्ञा को सर्वाधिक 447 व प्रतिद्वंद्वी ज्योति कुमारी को 195 वोट ही मिले। इसी तरह संयुक्त सचिव पद पर मुस्कान वर्मा भी 273 वोटों से जीत गई है। मुस्कान को 459 व इस पद के लिए चुनाव लडऩे वाली दूसरी प्रत्याशी गुरमीत कौर को 186 वोट मिले।
डीएवी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर अभिषेक चौधरी को 51 मत अधिक देकर चुना गया है। अभिषेक को 271 व प्रतिद्वंद्वी आशुतोष सांई को 220 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर पंकज गोदारा को 196 वोट ही मिले। उनके सामने सतपाल 292 वोट लेकर 96 वोट से जीत गई। महासचिव पद पर सुनील भाटी 278 वोट लेकर जीत गया। विकास को 211 वोट मिले। संयुक्त सचिव हिमांशु को 14 वोट से जीत मिली है। उसे कुल 252 वोट व प्रतिद्वंद्वी प्रदीप कुमार को 238 वोट मिले।
 डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय अध्यक्ष पद पर गगनदीप ने 1368 वोट लेकर अजय कुमार को 812 वोट से हराया है।  उपाध्यक्ष पद पर रोहित जोशी को 44 मत से हार मिली है। यह पद पवन कुमार ने सर्वाधिक 998 वोट लेकर जीत लिया। महासचिव पद पर 1271 वोट लेकर साहिल ने  587 मतों से कुलदीप को हराया। संयुक्त सचिव पद पर सचिन ने 85 मतो से बलवंत को हराया है। सचिन को 1017 वोट मिले।
चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय में अध्यक्ष के लिए चार प्रत्याशियों में मुकाबला था। अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 447 मत लेने वाली रेणु को चुना गया है। प्रतिद्वंद्वी मोनिका को 373, रितू को 262 व सिमरनजीत कौर को 191 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर पूजा विजयी रही है। पूजा को 577, आयशा बानो को 412 व सुशीला को 194 वोट मिले। महासचिव पद  पर ज्योति अठवाल सर्वाधिक 465 वोट लेकर जीती है। प्रतिद्वंद्वी रणदीप कौर को 374 व मनदीप कौर को 333 मत मिले। संयुक्त सचिव पद पर आमने सामने के मुकाबले में 633 वोट लेकर पूजा विजयी रही। प्रवीण कौर को 504 वोट ही मिले। मनप्रीत व कविता को कक्षा प्रतिनिधि चुना गया है।


No comments