Breaking News

पति की मौत के बाद जिसके साथ रही

- उसी ने ही जहर देकर मार डाला
खाजूवाला। पति की मौत के बाद जिन्दगी की डगर चलाने के खातिर जिसका हाथ थामा, उसी ने ही जहर देकर मार डाला। घटना गांव 2 केडब्ल्यूएम की है। शव का बीकानेर के पीबीएम हॉस्पीटल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। आरोप है कि महिला के साथ देवर ने दुष्कर्म भी किया।
पुलिस के अनुसार इस महिला की शादी करीब 13-14 वर्ष पूर्व हुई थी।  इस पति से उसके एक पुत्र व पुत्री पैदा हुए। इसके बाद पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद गांव 2 केडब्ल्यूएम के सरपंच राजेन्द्र बेनीवाल ने मध्यस्थता करके महिला को गांव के राकेश के घर बैठा दिया। महिला अपने बच्चों के साथ राकेश के साथ बतौर पत्नी रहने लगी। इसी बीच महिला की तबीयत बिगडऩे पर उसे दो दिन पहले बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। मृतका के भाई ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि राकेश उसकी बहन को तंग परेशान करता था। राकेश, देवर संदीप, मोहनलाल, इनकी मां रामेश्वरी देवी, राकेश की बहन मेना देवी ने जहर देकर उसकी बहन की हत्या कर दी। देवर ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। घटना के वक्त सरपंच राजेन्द्र बेनीवाल मौके पर था। सरपंच ने उसकी बहन की हत्या करने के लिए आरोपियों को उकसाया था। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। महिला को जहर पिलाने का आरोप लगाया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।


No comments