Breaking News

चिकित्सक पर जानलेवा हमले के विरोध में स्टाफ ने लगाया धरना

- ओपीडी का बहिष्कार कर की आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
श्रीगंगानगर। फतूही शिवपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) में कार्यरत चिकित्सक पर बीती बुधवार रात अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी मिलने पर गुरुवार को विरोधस्वरूप स्टाफ ने पीएचसी के आगे धरना लगाते हुए ओपीडी का बहिष्कार किया।
जानकारी के अनुसार फतूही शिवपुर पीएचसी डॉ. अभिषेक शर्मा पर बीती बुधवार रात अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में डॉ. शर्मा को काफी चोटें आई हैं।
जानकारी मिलने पर गुरुवार को विरोधस्वरूप स्टाफ ने ओपीडी का बहिष्कार करते हुए पीएचसी के आगे धरना लगा दिया। स्टाफ ने बताया कि 24 घंटों ग्रामीणों के लिए सेवारत रहने के बावजूद ऐसी घटनाएं होती हैं तो इसका मतलब है कि वे सुरक्षित नहीं हैं।
रात को ड्यूटी के दौरान महिला स्टाफ भी सुरक्षित नहीं रह सकेगी। स्टाफ ने हमलावर आरोपियोंं की गिरफ्तारी की मांग की है।
अरसिदा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंगला ने भी घटनाक्रम को निदंनीय बताते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।


No comments