Breaking News

संतान की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा बच्छ बारस का व्रत

श्रीगंगानगर। क्षेत्र मेंं आज बच्छ बारस व्रत रखा गया। इस मौके पर महिलाओं ने अपनी संतानों के दीर्घायु की कामना करते हुए व्रत रखा। महिलाओं ने गाय और बछड़े का पूजन किया।
व्रत धारी महिलाओं ने बच्छ बारस की कथा सुनी। कथा में पंडितों ने बताया कि गाय व बछड़े की पूजा करने से कृष्ण भगवान का, गाय में निवास करने वाले सैकड़ों देवताओं और गाय का आशीर्वाद मिलता है जिससे परिवार में खुशहाली और सम्पन्नता बनी रहती है।
पूजा पाठ के बाद महिलाओं ने दान-पुण्य किया और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया। कई स्थानों पर महिलाओं ने समूह में बैठकर कथा सुनकर घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
बच्छ बारस के उपलक्ष्य में धर्म परायण लोगों के घरों मेंं आज गाय के दूध और दूध से बने पदार्थे दही, मक्खन, घी आदि का उपयोग नहीं किया गया। गेहूं तथा गेहूं से बनी चीजों का सेवन भी नहीं किया गया।
भोजन में चाकू से कटी हुई किसी भी चीज का सेवन नहीं करके अंकुरित अनाज का उपयोग किया गया।


No comments